Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

इंग्लैंड ने अल्बानिया को हराकर परफेक्ट रिकॉर्ड के साथ वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर्स अभियान समाप्त किया

मैच लंबे समय तक गोलरहित रहा और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड पहली बार अंक गंवा सकता है लेकिन 74वें मिनट में एक कॉर्नर पर अल्बानिया की डिफेंस चूक गई और केन ने नजदीक से गेंद को गोल में डाल दिया। आठ मिनट बाद केन ने मार्कस रैशफोर्ड के लंबे क्रॉस पर सटीक हेडर मारकर बढ़त को 2-0 कर दिया।

17 Nov 2025

इंग्लैंड ने अल्बानिया को हराकर परफेक्ट रिकॉर्ड के साथ वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर्स अभियान समाप्त किया

तिराना (अल्बानिया)। इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने अंतिम पलों में दो गोल दागकर अपनी टीम को अल्बानिया पर 2-0 की जीत दिलाई और फीफा वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर्स अभियान को एक ऐतिहासिक परफेक्ट रिकॉर्ड के साथ समाप्त किया।

मैच लंबे समय तक गोलरहित रहा और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड पहली बार अंक गंवा सकता है लेकिन 74वें मिनट में एक कॉर्नर पर अल्बानिया की डिफेंस चूक गई और केन ने नजदीक से गेंद को गोल में डाल दिया। आठ मिनट बाद केन ने मार्कस रैशफोर्ड के लंबे क्रॉस पर सटीक हेडर मारकर बढ़त को 2-0 कर दिया।

इस जीत के साथ इंग्लैंड टीम यूरोप की पहली ऐसी टीम बन गई जिसने छह या उससे अधिक मैचों वाले वर्ल्ड कप क्वॉलिफ़ाइंग ग्रुप में सभी मुकाबले जीतकर और एक भी गोल खाए बिना क्वॉलिफाई किया हो। इंग्लैंड ने ग्रुप-के के आठों मैच जीतकर कुल 24 अंक हासिल किए।

मैच के बाद हैरी केन ने कहा, “यह वाकई मुश्किल मुकाबला था, शायद इस ग्रुप का सबसे कठिन। हमें धैर्य रखना था और मजबूत डिफेंस भी करना था। 2-0 की जीत और एक और क्लीन शीट — हम बेहद खुश हैं। हार के साथ अंत नहीं करना चाहते थे।”

कोच थॉमस ट्यूशेल ने पहले से ही क्वॉलिफिकेशन सुनिश्चित होने के कारण टीम में कई बदलाव किए थे। अल्बानिया ने कड़ा मुकाबला दिया, लेकिन कप्तान केन के दो गोलों ने इंग्लैंड को जीत दिला दी। केन अब इंग्लैंड के लिए 112 मैचों में 78 अंतरराष्ट्रीय गोल कर चुके हैं।

अल्बानिया अब प्लेऑफ के ज़रिए क्वॉलिफाई करने की कोशिश करेगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंग्लैंड ने अल्बानिया को हराकर परफेक्ट रिकॉर्ड के साथ वर्ल्ड
मैच लंबे समय तक गोलरहित रहा और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड पहली बार अंक गंवा सकता है लेकिन 74वें मिनट में एक कॉर्नर पर अल्बानिया की डिफेंस चूक गई और केन ने नजदीक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News